Hollywood: शादी के पहले बनी मां...कैटी पैरी के घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी...जानें क्या रखा सिंगर ने बेटी का नाम

Update: 2020-08-27 08:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फेमस पाॅप सिंगर कैटी पेरी और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम के फैंस के लिए आई है खुशखबरी। कपल पहले बच्चे के पेरंटस बन गए हैं। कैटी के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी कैटी और ऑरलैंडो ने अपनी बेटी का नाम डेज़ी डव ब्लूम रखा है।

इस बात की जानकारी केटी ने एक तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर में कैटी और उनके मंगेतर अपनी नन्हीं बेटी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। 

बता दें कि कैटी शादी के पहले मां बनी हैं। कैटी की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही कैटी और ऑरलैंडो अपने पहले बच्चे को वैलकम करने के लिए काफी उत्साहित थे।कैटी अपनी अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। कैटी का प्रेग्नेंसी फैशन स्टाइल भी काफी सुर्खियां बटोर रहा था।

कैटी साल 2016 से ऑरलैंडो को डेट कर रही हैं। जनवरी 2016 में गोल्डन ग्लोब आफ्टर पार्टी में दोनों को साथ में डांस करते देखा गया था। जिसके बाद से ही इनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। मई 2016 में इस कपल ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया।

हांलाकि 2017 में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था, लेकिन 2017 के आखिर में दोनों एक बार फिर साथ आ गए। साल 2019 में कैटी और ऑरलैंडो ने ऑफिशियली सगाई की थी।

https://jantaserishta.com/news/bigg-boss-fame-mandana-karimi-nude-photo-was-shared-on-the-target-of-users-break-the-silence-and-stop-speaking-of-trolls/

Similar News