अलेक्सई नवलनी के जहर मामले में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ यूरोप, रूस पर प्रतिबंध लगाएगा जर्मनी

Update: 2020-09-06 11:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बर्लिन: रूस के विपक्षी नेता अलेक्सेई नवलनी को दिए गए जहर के मामले में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर यूरोप के कई देश खुलकर रूस के खिलाफ बयान दे चुके हैं। अब जर्मनी ने ऐलान किया है कि वह रूस के खिलाफ कुछ प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। जर्मनी इस समय यूरोपीय यूनियन का प्रमुख है। उधर विश्व के सबसे बड़े सैन्य संगठन नाटो ने भी इस मामले की जांच की मांग की है।

रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जर्मनी
जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने कहा कि अगर मॉस्को इस मामले को लेकर जल्द ही स्पष्टीकरण नहीं देता है तो हम प्रतिबंध लगाने पर विचार करेंगे। जर्मनी ने कहा कि उसके पास इस मामले में कुछ सबूत हैं कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शीर्ष दुश्मन (विपक्षी नेता) पर सोवियत युग के सबसे घातक नर्व एजेंट नोविचोक से हमला किया गया।

रूसी सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग
जर्मनी के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच को लेकर हमें रूसी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। अगर सरकार को हमले से कोई लेना-देना नहीं है, तो वह इस मामले की तथ्यों के साथ जांच कराए। बता दें कि अलेक्सई नवलनी का इलाज इस समय बर्लिन के एक अस्पताल में जारी है।

रूस का जहर देने से साफ इनकार
रूस ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। शनिवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि नोविचोक का वास्तव में उपयोग हुआ है, तो यह तय है कि उसे रूस में तैयार नहीं किया गया है। पुतिन के मसले पर उन्होंने कहा, 'यह दिलचस्प है कि हर कोई हमेशा रूस का जिक्र करता है, लेकिन मुझे लगता है कि अभी चीन एक ऐसा राष्ट्र है, जिसके बारे में आपको बात करनी चाहिए।'

ट्रंप का रूस की निंदा करने से इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलेक्सेई नवलनी को दिए गए जहर के मामले पर रूस की निंदा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने इसे लेकर सबूत नहीं देखा है। बीबीसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि मामला ‘दुखद’ था। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे चीन पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि वह दुनिया के लिए रूस से बड़ा खतरा है।

कौन हैं नवलनी
नवलनी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी नेता है। वे राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ भ्रष्टाचार-विरोधी प्रचारक के रूप में भी लंबे समय से सक्रिय हैं। आरोप है कि उन्हें जहर दिया गया है, वे अभी बर्लिन के एक अस्पताल में भर्ती हैं और कोमा में हैं।

https://jantaserishta.com/news/britishers-in-citycenter-in-birmingham-many-injured/

https://jantaserishta.com/news/union-health-minister-dr-harsh-vardhans-mother-dies-funeral-will-not-be-held-today/

Similar News