दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक विजय रामलखन का निधन

Update: 2020-08-30 09:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भारतीय मूल के निजी चिकित्सक विजय रामलखन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। विजय ने दक्षिण अफ्रीका के नेता की मृत्यु से पहले एक दशक तक उनकी देखभाल की थी।

मंडेला का 2013 में निधन हो गया था। विजय रामलखन के अनुज आनंद ने बताया कि उनके भाई ने बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की सैन्य शाखा ‘एमके’ के रामलखन के साथियों ने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में देशवासियों के लिए उनके समर्पण की प्रशंसा की है। रामलखन के अंतिम संस्कार की अब तक घोषणा नहीं की गई है क्योंकि ‘एमके’ के उनके कुछ वरिष्ठ साथियों ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने का आग्रह किया है ।

दक्षिण अफ्रीका में 1980 के दशक में सरकार की रंगभेद नीति के खिलाफ संघर्ष के दौरान रामलखन ने अपने गृह क्षेत्र डरबन में आंतरिक विरोध समूहों के गठन के लिए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। रामलखन 2017 में अपनी एक किताब के कारण विवादों में आ गए थे। ‘मंडेलाज लास्ट ईयर’ नामक पुस्तक में राम लखन ने उनकी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी।

https://jantaserishta.com/news/netherlands-this-picture-touched-anand-mahindras-heart-he-requested-special-attention-from-nitin-gadkari/

Similar News