दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Update: 2026-07-17 07:05 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन में दो लोगों को गैर-कानूनी हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) राजेंद्र प्रसाद मीणा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये गिरफ्तारियां पुलिस के उस "लगातार अभियान" के तहत की गईं, जिसका मकसद "अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना और इलाके में शांति व जन-सुरक्षा बनाए रखना" है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीमापुरी पुलिस स्टेशन के बीट स्टाफ ने संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी थी और "उनकी सतर्कता व समय पर की गई कार्रवाई के चलते अलग-अलग घटनाओं में अवैध हथियार ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा गया।"
पहले मामले में हेड कॉन्स्टेबल अजीत और रिंकू नई सीमापुरी के कब्रिस्तान रोड, एमसीडी पार्क के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। गश्ती टीम को देखते ही वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी पैंट की बाईं जेब से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला।
आरोपी की पहचान नई सीमापुरी दिल्ली के रहने वाले सोहिल (19) के तौर पर हुई। बरामदगी के बाद, सीमापुरी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR दर्ज की गई और आगे की जांच हेड कॉन्स्टेबल रुजुद्दीन को सौंपी गई है।
एक और घटना में हेड कांस्टेबल मोनू और कॉन्स्टेबल विक्रम झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया के ए-ब्लॉक में रेलवे लाइन के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक और आदमी दिखा जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसे पकड़ लिया गया और तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के भंडवा सावरन गांव के रहने वाले ऋषिकान्त (22) के तौर पर हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवेंद्र को सौंपी।
Tags:    

Similar News