सीडब्ल्यूजी 2026: मैच के दौरान बुरी तरह गिरने वाले जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन को मिली अस्पताल से छुट्टी

Update: 2026-07-26 08:03 GMT
ग्लासगो: ब्रिटिश जिम्नास्टिक्स ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में पुरुषों की टीम फाइनल के दौरान बुरी तरह गिरने के बाद रिकवर हो रहे इंग्लिश जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
लैंगटन हवा में तीन मीटर की ऊंचाई पर हॉरिजॉन्टल मेटल बार पर अपनी पकड़ चूकने के बाद सिर के बल जमीन पर गिर गए थे। 'द एरिना' में फाइनल रोटेशन के दौरान बुरी तरह गिरने के बाद 19 साल के इस खिलाड़ी का मैट पर ही काफी देर तक इलाज चला, जिससे खेल में काफी देर तक रुकावट आई।
आखिरकार, उनके सिर और गर्दन को सहारा देकर स्ट्रेचर पर लिटाया गया और फिर ट्रॉली से ले जाया गया। एरिना से निकलने से पहले लैंगटन होश में दिखे और अपने हाथ-पैर हिला रहे थे। ब्रिटिश जिम्नास्टिक्स ने लैंगटन के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। एक बयान में कहा गया, "एहतियात के तौर पर गैब्रियल को रात भर के लिए अस्पताल में रखा गया था और आज कई स्कैन किए गए, जिनके नतीजे बहुत अच्छे रहे। अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और आज शाम उन्हें टीम होटल वापस भेज दिया जाएगा।"
बयान में आगे कहा गया, "वह अच्छे मूड में हैं और लोगों से मिले सपोर्ट के मैसेज और मेडिकल टीम की बेहतरीन देखभाल के लिए बहुत आभारी हैं। आज शाम उन्हें टीम इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में टीम होटल भेज दिया जाएगा।" लैंगटन ने फ्लोर और रिंग्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे इंग्लैंड के पास अपना गोल्ड मेडल बचाने का अच्छा मौका था। हालांकि, आखिर में कनाडा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 साल बाद पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, इंग्लैंड को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
इंग्लैंड की टीम जब मेडल लेने के लिए पोडियम पर गई, तब गैब्रियल लैंगटन उनके साथ मौजूद नहीं थे। बाद में जब वह टीम होटल पहुंचे, तो उन्हें उनका सिल्वर मेडल दिया गया। टीम होटल में उनके पहुंचने इंग्लैंड टीम ने खुशी जताते हुए कहा, "गैब्रियल लैंगटन को उनके सिल्वर मेडल के साथ वापस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"
Tags:    

Similar News