छत्तीसगढ़: पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत...जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

Update: 2020-09-02 07:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। पत्नी ने पति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत सिरगिट्टी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। यदुनंदन नगर निवासी महिला की शादी वर्ष 2012 में शिलाडीह जिला जांजगीर-चांपा निवासी प्रकाश तिवारी से हुई थी। दो महीने बाद ही दोनों यदुनंदन नगर तिफरा में आकर रहने लगे। इसी बीच प्रकाश अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर जेवर और बाइक लेकर भाग गया। इतना ही नहीं मोहल्ले के लोगों से कर्ज भी ले लिया था। महिला ने बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। बीते चार साल से महिला अपने बच्चे के साथ माता-पिता के घर में रह रही है। प्रकाश अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। इसके लिए वह बार-बार उसे फोन कर अपने साथ रहने को कहता है। महिला के मना करने पर फोन पर जान से मारने की धमकी देता है। तब परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

https://jantaserishta.com/news/corona-infected-student-commits-suicide-in-raipur-report-was-disturbed-by-positive-arrival/

https://jantaserishta.com/news/raipur-new-tricks-selling-illegal-liquor-minors-are-getting-home-delivery-2/

Similar News