छत्तीसगढ़: अज्ञात व्यक्ति की केजीएच अस्पताल में मौत...मृतक के परिजनों का अब तक कोई पता नहीं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छत्तीसगढ़/रायगढ़। एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष विगत दो वर्षो से जूटमिल क्षेत्र में घूम-घूमकर भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। जूटमिल क्षेत्र में अज्ञात पुरूष को प्यारेलाल के नाम से जानते थे। जिसका 30 जुलाई 2020 को तबीयत खराब होने से क्षेत्र के लोगों द्वारा उसे केजीएच अस्पताल रायगढ़ में इलाज हेतु भर्ती करा दिया गया था। इलाज के दौरान 24 अगस्त 2020 को उसकी मृत्यु हो गई। 25 अगस्त 2020 को मृतक का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतक के शव को केजीएच अस्पताल रायगढ़ के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों का अब तक कोई पता नहीं चला है और मृतक की पहचान नहीं हुई है।