छत्तीसगढ़: पूर्व बीजेपी विधायक और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव...तहसीलदार ने की पुष्टि

Update: 2020-09-08 16:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुंडरदेही। पूर्व भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ में उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व विधायक के पॉजिटिव होने की पुष्टि गुंडरदेही तहसीलदार अश्विन कुमार पुशाम ने की है। गौरतलब है कि गुंडरदेही ब्लॉक में मंगलवार को कुल 12 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है,जिनमें विधायक पति पत्नी भी शामिल है। वही ब्लाक के ग्राम मोखा में 5 मरीज, गब्दी में एक, भरदा में एक, कलंगपुर में 3 मरीज तथा दो ग्राम बैलोदी(विधायक पति पत्नी) मिलाकर कुल 12 मरीजों के मिलने की खबर तहसीलदार द्वारा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक द्वारा कुछ दिनों पहले भी अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था,जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीती रात उनको तेज बुखार आया। इसपर उन्होंने सपत्नीक कोविड-19 जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल बालोद भेजा गया है।

https://jantaserishta.com/news/central-government-releases-sop-for-opening-school-read-full-news/

https://jantaserishta.com/news/raipur-show-cause-notice-to-70-teachers-accused-of-negligence-in-doing-duty/

Similar News