अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की 'अपकमिंग फिल्म' की जल्द होगी शूटिंग, जानिए डिटेल्स

Update: 2020-08-20 06:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। लव स्टोरी पर आधारित इस मूवी को काशवी नायर डायरेक्ट करेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए अभी फिलहाल 10 दिन का ही शूटिंग शेड्यूल बनाया गया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग 25 अगस्त 2020 से शुरू हो रही है। अभी 10 दिन का शेड्यूल बनाया गया है। इसके बाद सितंबर के आखिरी में 4 दिन की शूटिंग होगी। अभी मूवी का टाइटल तय नहीं हुआ है।"

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1296291512066568193?s=20

इस मूवी को भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1296291512066568193?s=20

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। मगर कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। ये भी खबर आई थी कि इसे ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

संदीप और पिंकी फरार एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसे दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर हरियाणी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं परिणीति चोपड़ा कॉर्परेट वर्ल्ड में काम करने वाली लड़की का। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड के पित्तौड़गढ़ में हुई है। 

Similar News