आरोपी अरेस्ट, यश ठाकुर बने शाहनवाज ने कार से युवती को मारी टक्कर
वीडियो हुआ वायरल.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने शाहनवाज नाम के आरोपी ने अनामिका नामक युवती को अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर फरार हो गया. सुबह चाय पीने पहुंची अनामिका को आरोपी द्वारा फर्जी पहचान 'यश ठाकुर' बताकर प्यार में फंसाने की असलियत पता चली. जब पीड़ित युवती ने आरोपी को दूसरी लड़की के साथ कार में घूमते देख रोकने की कोशिश की, तो उसने कार तेजी से आगे बढ़ा दी. अनामिका कार की बोनट पर घिसटती चली गई और आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
पीड़िता अनामिका सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी, जहां आरोपी शाहनवाज किसी दूसरी लड़की के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा था. अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज खुद को 'यश ठाकुर' बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में था. जब अनामिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देखा और कार रोकने का प्रयास किया, तब उसे पता चला कि वह यश नहीं बल्कि शाहनवाज है. धोखाधड़ी का विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक, अनामिका अपनी स्कूटी से वहां पहुंची थी और उसने सड़क पर खड़ी कार को रोकने की कोशिश की. कार चालक शाहनवाज ने गाड़ी रोकने के बजाय तेजी से आगे बढ़ा दी. अनामिका कार की बोनट पर आ गई और करीब 200 से 300 मीटर दूरी तक घिसटती चली गई. मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने के लिए आवाज लगाई और पत्थर भी फेंके, लेकिन आरोपी कार लेकर फरार हो गया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता कार की बोनट पर दिख रही है और लोग कार पर पत्थर फेंक रहे हैं. एसएचओ गोमती नगर विस्तार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला संज्ञान में लिया गया है. पुलिस ने अनामिका को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है.