भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी किए गए आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पद स्थापना की गई है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक संजना जैन को जल संसाधन विभाग में उपसचिव बनाया गया है।
वहीं, जगदीश कुमार गोमा सागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे, अभिषेक चौधरी को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में किए गए बदलाव में संघ प्रिय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली, अक्षय कुमार को अपरायुक्त नगर निगम भोपाल, ज्योति शर्मा उप सचिव मध्य प्रदेश शासन, अंजलि जोसेफ लोक निर्माण विभाग में उप सचिव, नवीन कुमार धुर्वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवास, सृष्टि देशमुख मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीवा, काजल जवाला राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक, नागार्जुन गोंडा नगर निगम सतना में आयुक्त, अनिल कुमार डामोर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन, अभिषेक सराफ अपरायुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, विवेक के वी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबलपुर विकास प्राधिकरण, सौम्या आनंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, ऐश्वर्या वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा, आशीष अपर आयुक्त नगर पालिका निगम इंदौर, कार्तिकेय जायसवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्योपुर, विशाल धाकड़ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ बनाया गया है।
इसी तरह सोनाली देव को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन, अर्पित गुप्ता को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी तनुश्री मीणा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट, श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा, आशीष कुमार को अनु विभागीय अधिकारी बीना, अनिकेत शांडिल को विभागीय अधिकारी बैहर बालाघाट, आकाश अग्रवाल को विभागीय अधिकारी मझौली सीधी, पाटिल आशीष अशोक को विभागीय अधिकारी कुक्षी धार, सुषिर श्रीकृष्णा श्रीराम को विभागीय अधिकारी देवसर सिंगरौली, कुलदीप पटेल को विभागीय अधिकारी बिछिया मंडला, फरहान इरफान को विभागीय अधिकारी शाहपुर डिंडोरी, ठाकरे ऋषिकेश विजय को विभागीय अधिकारी बिजावर छतरपुर, नवकिरण कौर को विभागीय अधिकारी डबरा ग्वालियर बनाया गया है।