तालाब में डूबने से युवक की मौत,आत्महत्या की आशंका

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-08-30 18:00 GMT
कोटा। कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में किशोरसागर तालाब में दो दिन पहले मिले शव की पहचान हो गई है। युवक नीतीश कुमार (20) मुंगेर बिहार का रहने वाला था। रेलवे वर्कशॉप में अप्रेंटिस के लिए कोटा आया था। उसने अप्रेंटिस जॉइन नहीं किया था। शनिवार को युवक ने किशोर सागर तालाब में छलांग लगा दी थी। जिसे थोड़ी देर बाद ही निगम गोताखोरों ने बाहर निकाला था। परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। युवक के सुसाइड करने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारण भी सामने नहीं आए हैं। शनिवार को युवक ने किशोर सागर तालाब में छलांग लगा दी थी। जिसे थोड़ी देर बाद ही निगम गोताखोरों ने बाहर निकाला था।
मृतक की बुआ ने बताया कि 2 साल की उम्र में नीतीश की मां की मौत हो गई थी। नीतीश 22 अगस्त को बिहार से निकाला था और 24 को कोटा पहुंचा। शाम साढ़े 5 बजे कोटा में होटल में आकर रूका था। होटल मैनेजर ने बताया कि वह रात भर बैचेन था उसे नींद नहीं आ रही थी। रातभर इधर से उधर चक्कर लगाता रहा। मैनेजर ने स्टाफ से उसे सोने की कहने को कहा। अगले दिन नीतीश सुबह 7 बजे होटल से निकल गया। वो शाम तक नहीं लौटा। होटल मैनेजर ने फोन करके बिहार में सूचना दी। जिसके बाद हम कोटा के लिए रवाना हुए। नयापुरा थाना SI कमल किशोर ने बताया कि युवक 26 अगस्त को किशोरसागर तालाब में कूद गया था। जिसे गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों बताया था कि युवक सीधा आया था और तालाब में कूद गया था। परिजनों ने किसी भी तरह का तनाव होने की बात से इनकार किया है। सुसाइड के कारणों को जांच की जाएगी।
Tags:    

Similar News