चुनावी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

केस दर्ज

Update: 2023-05-16 13:17 GMT
सरधना। देर रात गंज बाजार में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस से भी जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, वार्ड-11 से विनीत अरोड़ा व प्रिंस जैन सदस्य पद के लिए मैदान में थे। मगर दोनों ही प्रत्याशी चुनाव में हार गए और तीसरा प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब हो गया। इसी के चलते दोनों पक्षों में रंजिश बन गई। रविवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने विनीत पर चाकू से हमला कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पहुंची विनीत की मां विमला पर भी हमला किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। भीड़ ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस से भी खूब नोकझोक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने भाजपा महामंत्री दीपक अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि नीरज जैन, राजू व अतुल का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
Tags:    

Similar News

-->