9 तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, देखें VIDEO

पूछताछ में इसने खुद बताया कि निकाय चुनावों में तमंचों की मांग बढ़ जाती है।

Update: 2023-04-26 05:59 GMT
नोएडा (आईएएनएस)| ऑन डिमांड कंट्री मेड पिस्टल की सप्लाई करने वाले एक युवक को फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये नोएडा में तमंचों की सप्लाई करने आया था। पूछताछ में इसने खुद बताया कि निकाय चुनावों में तमंचों की मांग बढ़ जाती है। इसलिए अलीगढ़ से यहां सप्लाई करने आया था। इसकी पहचान देवेंद्र पुत्र बनी सिंह हुई है। ये थाना खैर अलीगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस ने चैकिंग के दौरान इसे जैविक पार्क फॉरेस्ट स्पा के सामने से गिरफ्तार किया है। इसके पास से नौ कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गई है। ये पिस्टल वो नोएडा में सप्लाई करने आया था। पूछताछ में इसने बताया कि डिमांड मिलने के बाद अलीगढ़ में सूरज नामक व्यक्ति ने इसे ये पिस्टल यहां सप्लाई करने को दी थी। इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। एक पिस्टल 7 से 10 हजार रुपए में बेचता था।
डीसीपी सेंट्रल राम बदन ने बताया कि पूछताछ में इसने बताया कि ये पहली बार नोएडा पिस्टल सप्लाई करने आया था। लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। क्योंकि एक साथ इतनी पिस्टल लेकर संभव नहीं है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं यहां किसको पिस्टल बेचने आया था इसकी भी जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News