दुल्हन के लिबास में युवती ने हाईवे पर किया खतरनाक स्टंट: देखे वीडियो

वायरल वीडियो पर पुलिस ने शुरू की जांच

Update: 2026-05-20 15:27 GMT
Moradabad मुरादाबाद: पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दुल्हन के वेश में एक युवती द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


वायरल वीडियो में युवती चलती बाइक पर हैंडल छोड़कर स्टंट करती और फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो फेसबुक पेज ‘ITZ Tuba’ से साझा किए गए हैं, जिसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। वीडियो में युवती हाईवे पर तेज रफ्तार के बीच अलग-अलग अंदाज में रील बनाती दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार, यह स्टंट न केवल युवती और उसके साथी की जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच सौंपी गई है।
मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल युवती और उसके साथी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद वीडियो की तारीख और स्थान की पुष्टि कर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट और खतरनाक रील्स बनाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News