नागैर| जिले के एक गांव से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने अपनी ​नाबालिग प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह अपनी प्रेम कहानी अमर बनाना चाहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि वह अपनी प्रेम कहानी को अमर बनाना चाहता है इसलिए उसने नाबालिग को चाकू मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की है। गुड़ा भगवान दास गांव में रहने वाले विनोद नाम के शख्स ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी विनोद को रविवार को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।



Tags: