शिप्रा नदी में डूबा युवक, मचा कोहराम

पुलिस को मिली लाश

Update: 2023-08-12 13:18 GMT
शिप्रा नदी में डूबा युवक, मचा कोहराम
  • whatsapp icon
उज्जैन। रामघाट पर शिप्रा नदी में डूबने से शनिवार सुबह भोपाल के एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। सुबह चार बजे उज्जैन ट्रेन पहुंचने पर तीनों दोस्त नहाने के लिए सीधे रामघाट पहुंच गए थे। एसआइ अनिल ठाकुर ने बताया कि संदीप (19) पुत्र भगवानदास भार्गव निवासी विट्ठल मार्केट भोपाल ड्राइवरी करता था। उसका परिवार मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है, मगर वह 12 साल से भोपाल में ही निवास कर रहे हैं। संदीप दोस्त निखिल व विक्की यादव के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। तीनों दोस्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे उज्जैन के लिए ट्रेन में बैठे थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे ट्रेन उज्जैन पहुंची थी, जहां से तीनों दोस्त नहाने के लिए रामघाट पहुंच गए थे।
शिप्रा में स्नान के लिए निखिल व संदीप उतरे थे। उसी दौरान संदीप गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। निखिल व विक्की ने इसकी सूचना रामघाट चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी थी। उसके बाद होमगार्ड के गोताखोरों ने युवक की तलाश की थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव मिला। पिता भगवानदास भी ड्राइवर हैं। संदीप इकलौता बेटा था। महाकाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। शुक्रवार तड़के भी भोपाल का एक परिवार सुबह करीब चार बजे रामघाट पर शिप्रा में नहाने के लिए उतरा था। ज्ञानप्रकाश नामक युवक गहरे पानी में चला गया था। स्वजन ने शोर मचाया तो होमगार्ड के जवान ने तत्काल छलांग लगाकर उसे बचा लिया था। पुलिस का कहना है कि सुबह करीब चार बजे भोपाल से आने वाली ट्रेन से यात्री नहाने के लिए रामघाट पहुंच जाते हैं। अंजाने में वह गहरे पानी में चले जाते हैं, इससे उनकी डूबने से मौत हो रही है।
Tags:    

Similar News