युवक ने मंगेतर से वीडियो कॉल पर की आत्महत्या, देखें LIVE VIDEO...
पढ़े पूरी खबर...
Haridwar. हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बीएचईएल सेक्टर 1 स्थित टीबड़ी निवासी 28 वर्षीय नवीन ने रविवार को अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार सहित रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, नवीन बीएचईएल सेक्टर 1 में अपने एक दोस्त के कमरे में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी शादी तय हो चुकी थी और घरवालों में खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक रविवार को हुई इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
बताया जा रहा है कि रविवार को नवीन अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान क्या हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन अचानक उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मंगेतर ने वीडियो कॉल के दौरान ही यह सब देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोस्त और आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो नवीन फांसी पर झूल रहा था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, नवीन खुशमिजाज और पढ़ाई में अच्छा था। शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस को शक है कि बातचीत के दौरान किसी तरह का विवाद या मानसिक दबाव आत्महत्या की वजह हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगेतर के बयान और मोबाइल कॉल डिटेल खंगालकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नवीन जैसे पढ़े-लिखे और शादी के मुहाने पर खड़े युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। रानीपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों व मंगेतर के बयान के आधार पर ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।