यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान पर, देखें वीडियो

Update: 2023-07-18 01:21 GMT

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना का उफान एक बार फिर डराने लगा है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते लोगों को दोबारा बाढ़ आने का डर सता रहा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह से फिर बढ़ने लगा। शाम चार बजे जलस्तर 205.92 मीटर तक पहुंच गया और रात दस बजे यह 206 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। सरकार ने बाढ़ प्रभावितों से अपील की है कि वे अभी राहत शिविरों में ही रहें और वापस अपने घर न जाएं।

यमुना का जलस्तर बीते दो दिन से लगातार घट रहा था। सोमवार सुबह छह बजे जलस्तर अधिकतम 208.66 मीटर से घटकर 205.45 मीटर तक पहुंच चुका था, लेकिन इसके बाद इसमें बढ़ोतरी होने लगी। सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद रात तक लगातार इमसें वृद्धि होती गई। मंगलवार सुबह तक इसके और बढ़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि, हथिनीकुंड बैराज से फिलहाल बेहद काम मात्रा में 35 से 40 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है।


Tags:    

Similar News

-->