हरियाणा के लुधियाना डीएमसी अस्पताल में मल्टिपल ऑर्गन फेल हो जाने के कारण डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली दलीप सिंह की 75 वर्षीय मां चंडी देवी का रविवार रात को निधन हो गया. यह जानकारी डीएमसी पीआरओ ने दी है. चंडी देवी लंबे समय से दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं. उनका इलाज डीएमसी पीआरओ में चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा.



Tags: