कार्यकर्ताओं को अगली जीत से पहले गुस्सा शांत नहीं करना चाहिए: धनखड़

Update: 2023-09-26 11:15 GMT
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा व कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों का चुनावी शंखनाद बज चुका है।त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के तेज तरार प्रदेश प्रभारी बिपलब कुमार देव ने कहा कि 2024 का महायुद्ध होने वाला जिसमें हरियाणा में भाजपा सभी दस सीटों पर फिर से जीत हासिल कर केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस की सोच में ज़मीन आसमान का अंतर है जो लोगों को समझाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कहते हैं। उसे वो देश व समाज हित में करके दिखाते है। उन्होंने कहा कि आमजन को भी यह समझ में आ गया है कि जहां भाजपा केवल देश और समाज की मज़बूती के लिए सत्ता में है।
वहीं विपक्षी दल केवल अपने परिवारों को मज़बूत करने व अपने परिवारों की राजनीति चलाने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी सोच के अन्तर को लोगों को समझाना कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेवारी भी है। उन्होंने धारा 370 का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश की मज़बूती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत से कदम उठाए हैं तथा हाल ही में समाज व महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला आरक्षण लागू किया है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान की सफलता से जहां देश अग्रिम पंक्ति में आ गया है वहीं देश में सम्पन्न हुए जी-20 कार्यक्रम से भी भारत का कद पूरी दुनिया में बढ़ा है।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर अभद्र टिप्पणी करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा पदाधिकारियों ने महापुरुषों व नरेंद्र मोदी से दीक्षा ली है वहीं कांग्रेस के नेताओं ने गांधी परिवार से ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सोच राष्ट्र व समाज की सेवा की है जबकि कांग्रेस की सोच समाज हित में ना होकर निजी व परिवार हित को लेकर है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि क्या हरियाणा विधानसभा के चुनाव में लोगों को व्यवस्थाओं के सुधार के लिए वोट देना चाहिए या कांग्रेस नेता के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए। कार्यक्रम में जोश को देखते हुए प्रदेश प्रभारी बिपलब देब ने एक ओर जहां फिर से लोकसभा, विधानसभा व घरौंडा जीतने तक कार्यकर्ताओं को उनके जोश को बरकरार रखने की नसीहत दी वहीं भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्थानीय विधायक हरविंदर कल्याण की प्रशंसा की तथा बधाई दी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के हुजूम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश का विकास किया है। कोई भी विधानसभा क्षेत्र भाजपा की सरकार में विकास कार्यों से अछूता नहीं रहा है।
Tags:    

Similar News

-->