महिला का कटा सिर और हाथ मिला, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2024-05-10 17:50 GMT
अलीगढ़। अलीगढ़ के गभाना में गुरुवार देर रात नहर में महिला का कटा हुआ सिर और हाथ मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के शव के अवशेष नहर में एक पॉलीथिन में बंद थे। जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से पॉलीथिन को बाहर निकलवाया। इसमें महिला का कटा हुआ सिर और हाथ था। आरोपी पॉलीथिन में बंद करके इसे नहर में फेंक गए थे और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पिछले कई दिनों से नहर में पड़ा हुआ है। क्योंकि अवशेष सड़ने लगे थे। गभाना के गांव मढ़ौला से गंग नहर गुजर रही है। इस नहर में पिछले लगभग 20 दिनों से पानी नहीं है और यह पूरी तरह से सूखी हुई है। इसके चलते ग्रामीण अपने पशु चराने के लिए उतर जाते हैं। गुरुवार रात को भी यहां पशु चर रहे थे और उनके मालिक उन्हें वापस बुलाने के लिए नहर में उतरे थे।
नहर में उतरने पर उन्हें एक बंद पॉलीथिन नजर आई, जिसमें से बदबू आ रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसे खोलकर देखा। जिसके बाद उनकी आंखें खुली रह गई। इसके अंदर एक महिला का सिर और उसके कटे हुए हाथ थे। देखते ही देखते यहां गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर जहां क्षेत्रिय पुलिस पहुंची, इसके साथ ही फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पॉलीथिन में मिले सिर के नाक में नथ और सिर के कुछ हिस्से में बड़े-बड़े बाल थे। यह काफी सड़ चुका था और कंकाल में बदलना शुरू हो गया था। जिसके बाद टीम ने इससे डिजिटल साक्ष्य जुटाए।
वहीं शव के अवशेषों से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के थानों और जिलों में इसकी सूचना प्रसारित की जा रही है। जिससे कि महिला की पहचान की जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई हो सके। जिले में महिलाओं के शव मिलने का मामला पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रहा है। रोरावर थाना क्षेत्र के मथुरा बाईपास पर नहर में गुरुवार को ही नहर में एक महिला का शव मिला। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं 8 मई को जवां क्षेत्र के गांव मिर्जापुर रठ में महिला का शव जंगल में मिला था।
हालांकि महिला की पहचान गुरुवार देर रात को हो गई। वह मथुरा की रहने वाली थी और अलीगढ़ मकान बेंचने के लिए आई थी। वहीं बरला थाना क्षेत्र के जंगलों में भी 28 अप्रैल को एक 20-22 साल की युवती नग्न अवस्था में मिली थी। उसका इलाज मेडिकल में चल रहा है और उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि नहर में महिला के शव के अवशेष मिले हैं। जिसमें महिला का सिर और उसका हाथ है। सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्र में सूचना प्रसारित की जा रही है। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Tags:    

Similar News