महिला के कपडे उतारकर किया बलात्कार, फिर कर दी हत्या

रेत में लाश को गाड़ा

Update: 2023-05-18 13:27 GMT
भोजपुर। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में 30 वर्षीया महादलित महिला की हत्या करने के बाद शव दफना दिया गया। गलत काम करने के बाद गला दबा महिला की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव दफनाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है। शव मंगलवार को नदी किनारे बालू के नीचे से निकाला गया। मृत महिला जहनपुर गांव की ही रहने वाली थी। पड़ोस के ही दो लोगों पर नशे की हालत में रेप करने के बाद हत्या करने और शव दफनाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस की ओर से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें जहनपुर गांव निवासी श्रीराम मुसहर और दारोगा मुसहर शामिल हैं। दोनों महिला के पड़ोसी और एक ही जाति के हैं।
एसपी प्रमोद कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना और आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15-16 मई की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि जहनपुर गांव में एक महिला की दो लोगों ने नशे में गलत काम करने के बाद हत्या कर शव गायब कर दिया है। इसके बाद मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एएससी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम को सूचना मिली कि शव को गांव के पास नदी के किनारे बालू के नीचे दफनाया गया है। इस आधार पर पुलिस ने बालू के नीचे से शव बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपितों को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों की ओर से हत्या करने की बात स्वीकार की गयी है। हालांकि फिलहाल हत्या का कारण नहीं बताया गया है। एसपी ने बताया कि महिला के पति की ओर से दोनों पड़ोसियों पर नशे की हालत में गलत काम करने के बाद हत्या करने और साक्ष्य मिटाने को शव दफनाने का आरोप लगाया गया है। इस आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी। घटना की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।
रेप के बाद हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए महिला के शव को गांव के बाहर नदी किनारे बालू के नीचे दफना दिया गया था। हालांकि रात होने और जल्दबाजी के कारण आरोपितों की ओर से शव को पूरी तरह ढंका नहीं जा जा सका। महिला का हाथ जमीन के ऊपर निकल गया था। मंगलवार की देर शाम गांव के कुछ लोग जब नदी की ओर घूमने गए, तो बालू में महिला का हाथ दिख रहा था। नजदीक से देखने पर पता चला कि महिला को दफनाया गया है। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटना की छानबीन में जुटे चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बालू के नीचे से निकला गया।
जहनपुर महादलित टोला निवासी महिला का पति सोमवार की रात बगल के जोगता गांव में तिलक समारोह में काम करने गया था। मंगलवार की सुबह वह लौटा, तो देखा कि पत्नी घर में नहीं है और तीन माह के दूधमुंही बच्ची रो रही थी। उसे लगा कि पत्नी शौच करने गई होगी, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी। तब उसने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस क्रम में एक खाली घर से पत्नी का कपड़ा मिला। बताया जा रहा है कि उस पर खून के धब्बे भी लगे थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला को तीन माह की दूधमुंही बच्ची और आठ साल का पुत्र राजू कुमार है।
Tags:    

Similar News