महिला की सोते समय हत्या, कुल्हाड़ी से गले पर वार, हैं 9 पुत्र-पुत्रियां

थानाध्यक्ष के साथ फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया है।

Update: 2024-07-11 03:48 GMT
सुलतानपुर: यूपी के सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मगनगंज गांव में महिला की सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द्र,सीओ प्रशांत सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया है।
थानाक्षेत्र मगनगंज निवासी जरीना(45)पत्नी आजाद रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर लगा कर सोई हुई थी। घर के अन्य सदस्य भी अगल बगल मौजूद थे। सुबह जब परिजन जगे तो जरीना का शव बिस्तर पर खून से लतपथ देखकर दंग रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना परिजनों में पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार,सीओ प्रशांत सिंह मौके पर गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य इकट्टा किया है। बताया जा रहा है परिजनों ने हत्या होने देखा है। हो सकता है कि जमीनी विवाद को लेकर किसी परिचत ने महिला की हत्या की थी।
महिला का सुसुर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से बात कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया था। सूचना पर वह लौट रहा है। मृतका के कुल नौ पुत्र-पुत्रियां थी। जिनमे तीन की शादी हो चुकी है। फिलहाल हत्या किस कारण से हुई और किसने की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->