बिजली का बिल नहीं भरने पर महिला की हत्या

Update: 2024-02-20 09:01 GMT
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को एक महिला की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने महीने का बिजली बिल नहीं भरा था। यह आरोप मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष ने बिजली का बिल चुकता नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव निवासी तारकेश्वर यादव की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई है।
बताया जा रहा कि उंचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड गांव निवासी मूरत चौधरी ने अपनी 25 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी सुरवनिया गांव निवासी तारकेश्वर यादव के साथ 2014 में की थी। जिसके बाद दोनों ने तीन बच्चों को जन्म दिया। वहीं, परिवार के भरण पोषण के लिए पति तारकेश्वर यादव विदेश चला गया था। जहां वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इधर प्रियंका अपने ससुराल में रह रही थी। उसका पति विदेश से घर के खर्च के लिए पैसे भेजता था। ऐसे में मायके वालों का आरोप है कि घर का बिजली बिल पिछले कुछ दिनों से जमा नहीं किया जा रहा था, जिसको लेकर ससुराल वाले उसे लगातार पीटते थे। इसी बीच सोमवार को मृतका के पति ने मायके में फोन कर घर में झगड़ा होने की बात बताई, जिसके बाद परिजन जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि प्रियंका का शव बेड पर पड़ा हुआ है।
उन्होंने स्थानीय थाना को इसकी तत्काल सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने ससुर को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही इस मामले में मृतका के पिता ने बताया की शादी के बाद से प्रियंका अधिकाश वक्त हमारे साथ ही रहती थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह पहले वह अपने ससुराल गई थी। जहां उससे बिजली बिल भरने के लिए दबाव डाला गया। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। वही थानाध्यक्ष ने जानकारी दी की विवाहिता का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मृतका के ससुर को पूछताछ के लिए लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतका के पिता के अनुसार इधर ससुराल में वह अपनी ननद, ससुर और देवरानी के साथ रहने लगी। पति विदेश से अपनी पत्नी के पास घर के खर्च के लिए पैसा भेजता था। लेकिन आरोप है की घर का बिजली बिल के लिए पिछले कुछ दिनों से विवाहिता के साथ विवाद होने लगा। पिता ने बताया कि तीन दिन पहले फोन कर वह बिजली बिल नहीं देने को लेकर मारपीट किए जाने को लेकर बात ही थी। इसी बीच आज उसके पति विदेश से अपने ससुर के पास फोन कर घर में झगड़ा होने की बात बताई जिसके बाद जब उसके घर पहुंचे तो बेड पर शव पड़ा हुआ था।
Tags:    

Similar News

-->