महिला को किया अगवा, फिर जबरदस्ती किया सेक्स और खिलाया गौमांस

जानिए क्या है पूरा मामला

Update: 2023-06-19 17:59 GMT
भोपाल। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक महिला का अपहरण के बाद रेप कर गौ मांस खिलाने का मामला सामने आया है। हिन्दू धर्मसेना के साथ कैंट थाने पहुंची महिला ने अमजद नाम के शख्स पर यह आरोप लगाते हुए शिकायत की है। हालांकि पुलिस को महिला के बयान पर संदेह है। दरअसल, पीड़िता को 10 दिन पहले पुलिस ने भोपाल से दस्तयाब किया था। वहीं कैंट थाना प्रभारी आरपी सोनी ने महिला के आरोप पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि महिला बहकावे में आकर सनसनीखेज बयान दे रही है। हालांकि टीआई ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
एमपी के कैंट थाने से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। पीड़िता ने अमजद नाम के आरोपी पर अपहरण करने के बाद रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर जबरन गौमांस खिलाने का भी आरोप लगाया है। हिन्दू धर्मसेना के साथ महिला थाने पहुंची और अमजद नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि पीड़िता को 10 दिन पहले पुलिस ने भोपाल से दस्तयाब किया था। महिला की बात सुनने के बाद TI ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
Tags:    

Similar News

-->