महिला फंदे पर लटकी, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर

Update: 2023-02-23 17:07 GMT
भिंड। भिंड के दबोह थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। इस बात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतरवाया और जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दबोह थाना पुलिस के मुताबिक फरदुआ गांव में रहने वाली लालकुंअर शाक्य पत्नी भरत शाक्य उम्र 22 साल ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे है। महिला की आत्महत्या की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। आस पड़ोस से पूछताछ किए जाने पर ज्ञात हुआ कि महिला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। दुख तकलीफ से जूझ रहे परिवार में कोई कमाने वाला नहीं था। पति नशे में धुत रहता था। माना जा रहा है कि इस बात से दुखी होकर महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलवक्त पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Tags:    

Similar News