गैंगरेप: बस में महिला के साथ हैवानियत, ड्राइवर और कंडक्टर अरेस्ट

देश की राजधानी से बड़ी खबर.

Update: 2026-05-14 02:40 GMT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप हुआ. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पहले यानी मंगलवार की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर को धरा गया. दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
Tags:    

Similar News