महिला से गैंगरेप, नशे की हालत में पति ने दोस्तों के साथ वारदात को दिया अंजाम

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-03-06 13:36 GMT

बिहार की रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति और उसके दो दोस्तों ने कोलकाता के कासीपुर इलाके में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि महिला इलाज के लिए शहर आयी थी। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात उसकी एक रिश्तेदार के घर उस वक्त हुई जब उसका पति और उसके दो दोस्त शराब पी रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा 'नशे की हालत में, उसके पति के दो दोस्तों ने उसके पति के सामने उसके साथ जबरदस्ती की, जिसके बाद उसके पति ने भी उसके साथ बलात्कार किया।' उन्होंने कहा कि महिला का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है। ये कांड कोलकाता के कोसीपोर इलाके में अंजाम दिया गया। शनिवार को पुलिस ने मीडिया से इस शर्मनाक वारदात की जानकारी साझा की।
30 साल की पीड़ित महिला के मुताबिक इसी बुधवार रात जब वो अपनी चाची के घर आई थी। घर में ही उसका पति अपने दोस्तों के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। पहले तो उसके पति के दोस्तों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का ही गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि महिला इलाज के लिए अपनी चाची के घर आई थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज होते ही आरोपी पति और उसके दोनों दोस्तों को ढूंढकर दबोच लिया।
Tags:    

Similar News

-->