सांप के डसने से महिला की मौत

छग

Update: 2024-06-16 15:03 GMT
Mahasamund. महासमुंद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनकेवा निवासी एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को रामबती साहू पति कुलेश्वर साहू उम्र 48 वर्ष को सांप में काट लिया। उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है।

धौलपुर में भी हुई ऐसी ही घटना
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में सांप के डंसने से
एक महिला की मौत
हो गई। महिला एक दिन पहले ही अपनी ससुराल के पीहर आई थी। जो खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गई थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाने की एएसआई यादराम माथुर ने बताया कि रूपसपुर गांव में महिला कविता (25) पत्नी धरमू कुशवाहा की संदिग्ध तौर पर मौत की सूचना मिली थी। महिला की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को लेकर महिला की ससुराल कंचनपुर थाना क्षेत्र के भुरापूरा गांव में चले गए।

जहां से कंचनपुर थाना पुलिस महिला के शव को लेकर जिला अस्पताल आ गई। एएसआई बताया कि महिला की मौत को लेकर परिजनों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि महिला कविता एक दिन पहले ही अपनी ससुराल से पीहर आई थी। जो खेतों में चारा काटने के लिए गई। जहां सांप के डंसने से इसकी मौत हो गई। महिला की मौत को संदिग्ध मानते हुए सदर थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Tags:    

Similar News

-->