बलिया: बलिया में मुस्लिम समुदाय की एक महिला ने हिंदू धर्म अपनाया है। बलिया में महिला ने हिंदू लड़के से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया। इसके बाद अगस्त्य मुनि आश्रम में दोनों ने शादी कर ली। महिला को विधि विधान से सनातन धर्म में शामिल किया गया। महिला बिहार के जगदीशपुर इलाके की रहने वाली है। महिला लंबे समय से अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन अलग धर्म का होने के कारण नहीं कर पा रही थी। महिला ने हिन्दू धर्म की जानकारी ली और हिन्दू धर्म में प्रवेश लिया।
जानकारी के मुताबिक अगस्त्य मुनि आश्रम में मंत्रोच्चार के साथ महिला ने सनातन धर्म अपना लिया। इसके बाद आश्रम में ही बलिया के शिवम से महिला ने शादी कर ली। बिहार में जगदीशपुर की रहने वाली संभा परवीन ने नाम बदलकर पूनम कर लिया है। बताया गया कि शिवम और संभा के बीच कई साल से प्रेम संबंध थे। संभा के परिजन ने इसका विरोध किया। दोनों शादी करना चाह रहे थे लेकिन परिवार के विरोध के कारण नहीं कर पाए। इसके बाद संभा ने धर्म परिवर्तन का मन बनाया और बरेली में शादी कर ली। गुरुवार रात अगस्त्य मुनि आश्रम में उनका विवाह हुआ।
महिला ने लाल जोड़ा पहना और लड़का भी साफा बांधकर दूल्हा बना। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। महिला ने कहा कि सनातन धर्म से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पति के साथ रहना है और उन्होंने अपने मन से हिंदू धर्म अपनाया है। परिवार हमाने खिलाफ हैं। कुछ लोग मुझे अपशब्द भी कह रहे हैं। मुझे पता है मेरा निर्णय बिल्कुल सही है। मैंने पूरी तरह सोच समझकर ही यह फैसला लिया है।
Tags: