महिला की बेरहमी से हत्या, बालू में दबा दिखा शव, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक महिला की बेरहमी से हत्‍या कर उसके शव को झूसी इलाके में गंगा नदी के किनारे बालू में दबा दिया गया। रविवार की सुबह महिला का बेटा उसे ढूंढते-ढुंढते वहां पहुंचा। मां का शव देखकर उसने शोर मचाया। परिवारीजनों ने महिला के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप …

Update: 2024-02-04 03:04 GMT

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक महिला की बेरहमी से हत्‍या कर उसके शव को झूसी इलाके में गंगा नदी के किनारे बालू में दबा दिया गया। रविवार की सुबह महिला का बेटा उसे ढूंढते-ढुंढते वहां पहुंचा। मां का शव देखकर उसने शोर मचाया। परिवारीजनों ने महिला के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। झूंसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार झूंसी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 45 वर्षीय ये महिला शनिवार की शाम को हंसिया लेकर लकड़ी काटने निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। रात भर उसका कुछ पता नहीं चला। महिला के पास मोबाइल भी नहीं था। परिवारीजन रात भर उसकी तलाश करते रहे लेकिन जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह उसका बेटा मां की तलाश में निकला। मां को ढूंढते-ढूंढते वह कछार में जा पहुंचा जहां बालू में उसकी मां को दफन किया गया था।

महिला के शरीर का आधा हिस्सा ऊपर दिख रहा था। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। सिर से लेकर पेट तक में धारदार हथियार से हमले के जख्म मिले। सूचना पर पहुंची झूंसी पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Similar News

-->