महिला के साथ कथित रूप से किया दुष्कर्म, 5 साल बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

ओडिशा में 22 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

Update: 2021-07-18 01:05 GMT

ओडिशा में 22 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात 2016 में हुए दुष्कर्म मामले के आरोपी को भुवनेश्वर के एक घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह केंद्रपाड़ा जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News

-->