महिला ने लगाई युवक पर धोखे से शादी करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन शादी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

Update: 2021-09-23 17:43 GMT

महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन शादी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर महिला के साथ धोखे से शादी करने का आरोप है। बता दें कि व्यक्ति ने पहले ही दो शादियां कर रखी थीं। अपनी ही दोनों ही शादियों की बात बिना बताए उसने तीसरी शादी कर ली, लेकिन जब इस शख्स की तीसरी पत्नी को उसकी असलियत पता चला, तब उसने थाने में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मुंब्रा में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। सुनील पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 495 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला ने बताया है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ठाणे के दीवा में सुनील संग शादी की थी, लेकिन उन्हें जब यह पता चला कि सुनील ने पहले से ही दो शादियां की हैं, तब वो यह बात जानकर हैरान रह गईं।
महिला का दावा है कि सुनील अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। बाद में उसने उसे भगा दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। सुनील के दो बच्चे भी हैं। हालांकि, उसकी दूसरी शादी में ज्यादा दिनों तक नहीं चली। जिसके बाद उसने झूठ बोलकर उससे तीसरी शादी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->