एयर इंडिया और इंडिगो विमान के विंग्स आपस में टकराए, विमानों की तकनीकी जांच जारी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-02-04 01:42 GMT

महाराष्ट्र। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों की विंग्स आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई आई इंडिगो की फ्लाइट 6E791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। टैक्सी यानी पार्किंग में जाने के दौरान दोनों विमानों की विंग टिप आपस में संपर्क में आ गए। दोनों ही विमान Airbus A320 थे। घटना के तुरंत बाद दोनों विमानों को ऑपरेशन से हटाकर बे यानी पार्किंग एरिया में भेजा गया, ताकि तकनीकी जांच की जा सके।

एअर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट AI2732 के विमान में विंग टिप को मामूली नुकसान हुआ। सभी 200 यात्री सुरक्षित बाहर उतार दिए गए। विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट संचालन के दौरान सुरक्षा प्राथमिकता सबसे ऊपर है। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश क्रू को दिया गया है। घटनास्थल पर दोनों विमानों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News