कल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

Update: 2024-02-24 14:20 GMT
लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं कल न्याय यात्रा में शामिल होऊंगा और वह PDA यात्रा होगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की इसमें प्रमुख भूमिका रही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता की और इसके बाद ही सीटों को लेकर चल रही खींचतान ने विराम ले लिया। कांग्रेस को 17 सीटें देने की सहमति के साथ ही दोनों दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय हो गया।



Tags:    

Similar News

-->