आशिक के साथ पत्नी कर रही थी सेक्स, पति अचानक पहुंचा, फिर...

पढ़ें पूरी खबर

Update: 2023-05-20 16:37 GMT
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शादी के बाद भी पत्नी पर गैर मर्द से इश्क का बुखार चढ़ा था। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। पूरा मामला जिले के गंजबासौदा क्षेत्र ब्रध धाम कॉलोनी का है। बताया जाता है कि पति चैन सिहं को पत्नी यशोदा बाई के चरित्र पर संदेह था।
इसी के चलते उसे शनिवार को उसने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि ब्रज धाम कॉलोनी से 45 वर्षीय यशोदा की पति ने हत्या कर दी है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे न्यायालय में पेश जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->