पत्रकार रोह‍ित सरदाना को याद कर भावुक हुई पत्नी प्रमिला दीक्षित, निधन के बाद ट्विटर पर लिखी ये बात

Update: 2021-05-01 09:54 GMT

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। रोहित सरदाना साल 2017 में जी न्यूज का साथ छोड़ने के बाद आजतक संग जुड़े थे। वह आजतक पर डिबेट शो 'दंगल' की मेजबानी करते थे। उन्हें साल 2018 में गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह टीवी न्यूज जर्नलिज्म के चर्चित चेहरों में से एक थे। रोहित सरदाना के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी।

वहीं अब रोहित सरदाना की पत्नी प्रमिला दीक्षित ने उनके निधन के बाद पहला ट्वीट किया है। प्रमिला दीक्षित ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, जीवन अप्रत्याशित है.. आप सबकी ओर से मिली सांत्वना और संबल भी अप्रत्याशित है.. कष्ट जीवन भर का है लेकिन कोशिश रहेगीरोहित सरदाना की तरह मजबूत रहूं, प्रेम की सार्थकता प्रेम बने रहने में ही है नश्वर शरीर के जाने के बाद भी .. आप सभी का आभार।




Tags:    

Similar News

-->