पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट के साथ की घिनौनी हरकत, जानिए क्या है पूरा मामला

पडोसी बना इस कारनामे की वजह

Update: 2023-06-15 16:52 GMT

DEMO PIC

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्नी को पड़ोसी युवक से बात करने से मना करना पति को भारी पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने रात को सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट पर खोलता हुआ तेल डाल दिया। जिससे पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जयारोग्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर की है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेज जॉब करता है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि तुम्हारी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। इस पर कई बार उसने भावना को समझाया। लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा।
इसी बीच एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया। लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया। पत्नी को पति की यह हरकत इतनी नागवार गुजरी कि उसने सुनील को सबक सिखाने की ठान ली और जब वह सो रहा था तभी भावना ने उठकर किचन में तेल गर्म किया और पति के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया। तेल इतना गर्म था कि सुनील गर्म तेल से जल गया। दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->