चंडीगढ़। वर्ष 2022-23 हरियाणा के प्रथम सर्वश्रेष्ठ विधायक असीम गोयल के सम्मान में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल दत्ता के नेतृत्व में अंबाला जिला बॉडी द्वारा एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। 14 वीं हरियाणा विधानसभा में प्रथम सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में असीम गोयल के चयन को संगठन के लोगों ने अंबाला के लिए एक गौरव की बात मानी है। दरअसल हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में असीम गोयल को प्रथम सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब दिया गया था। सदन में जनहित के मुद्दे उठाने, अधिक उपस्थिति व अच्छी परफॉर्मेंस होने तथा असंसदीय भाषा का प्रयोग न करने समेत कई बातों को ध्यान में रखते हुए वह प्रदेश के सभी 90 विधायकों में से अव्वल पाए थे। असीम गोयल का चयन हरियाणा विधानसभा की संसदीय कार्यवाही में सक्रिय- उपयोगी तथा रचनात्मक सहभागिता के लिए उत्कृष्ट योगदान के सम्मान स्वरूप किया गया था, जिससे जिले के पत्रकार साथियों में भी खुशी थी। पत्रकारों से काफी फ्रेंडली स्वभाव के असीम गोयल पत्रकारों के कल्याण हेतु भी कई बार विधानसभा में आवाज उठाते देखे गए हैं। बचपन से ही काफी होनहार रहे असीम गोयल 1989 में जनसंघ के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो चुके थे। भारतीय जनता पार्टी में मंडल के महामंत्री से संगठन में शुरुआत करने वाले गोयल की मेहनत और निष्ठा को देखते हुए इन्हें 1 हफ्ते बाद ही मंडल अध्यक्ष और उसके एक हफ्ते बाद ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन द्वारा सौंप दी गई थी।
प्रदेश उपाध्यक्ष- प्रदेश कोषाध्यक्ष और प्रदेश राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में लगातार भाजपा को मजबूत करने वाले असीम गोयल 2014 में अपने पहले विधानसभा चुनाव में ही जीत दर्ज कर विधायक बने। विधायक बन लगातार तमाम माध्यमों से जनता की सेवा में अग्रसर रहे। असीम गोयल को 2015 में संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पुणे में आदर्श युवा विधायक पुरस्कार से नवाजा गया। जनता के दिलों में अपने गहरी जगह बना चुके असीम गोयल को 2019 विधानसभा चुनाव में फिर से जनता ने अपनाया और विधायक बना विधानसभा भेजा। राष्ट्रीय संगठन की बात हो या केंद्र के वरिष्ठ मंत्रियों की असीम गोयल की कार्यशैली लगातार सबकी नजर में है। देवेंद्र फडणवीस- अमित ठाकुर- अनुराग ठाकुर- धर्मेंद्र प्रधान- पुष्कर सिंह धामी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कार्य करने का गौरव का चुके असीम गोयल की उपस्थिति बेहद मजबूत नेताओं में सदा होती रही है। देश में सबसे बड़े और शानदार पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजन से दिल्ली में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उनके कार्यों की सराहना से नहीं रह पाए हैं। खुद वरिष्ठ नेताओं के अनुसार इस प्रकार का पन्ना प्रमुख सम्मेलन ना कभी हुआ था ना कभी होगा। कोरोना काल के दौरान अंबाला के किंगफिशर में सबसे बड़ा कैंप, देश का पहला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक तथा दिन-रात देसी काड़े के स्टॉल चलाकर वह लगातार जनता को सच्चे समाजसेवी की भूमिका दिखते रहे हैं। वहीं दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मॉडल के रूप में असीम गोयल नजर आए हैं। पंजाब बॉर्डर के जिला अंबाला में बड़ी आबादी प्रवासियों की होने के कारण कोरोनाकाल इस जिले के लिए बुरा दौर था। लेकिन गोयल द्वारा प्रवासियों के रहने, खाने-पीने तथा उन्हें घर तक पहुंचाने के इंतेजामत अपने खर्चे पर किए गए।