जाको राखे साईंया मार सके ना कोय...महिला का VIDEO

वीडियो भी सामने आया.

Update: 2026-02-02 05:52 GMT
सूरत: सूरत शहर के अलथाण-भटार इलाके में एक निर्माणाधीन साइट पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां फोन पर बात कर रही एक महिला रिवर्स ले रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और दो टायरों के बीच ट्रॉली के नीचे फंस गई. लेकिन हिम्मत दिखाकर वह बाहर निकलने में कामयाब रही. हालांकि, इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं. लेकिन हालत खतरे से बाहर है.
इस घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और सावधानी के अभाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रैक्टर के पीछे खड़ी होकर मोबाइल पर देख रही है.
इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने पीछे देखे बिना लापरवाही से ट्रैक्टर को रिवर्स लेना शुरू कर दिया. महिला का ध्यान फोन में होने और ड्राइवर की लापरवाही के कारण वह सीधे ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गई थी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के भारी-भरकम टायर महिला के ऊपर से गुजर गए. गनीमत रही कि महिला की जान बच गई, लेकिन उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे के बाद मानवता दिखाने के बजाय ट्रैक्टर चालक तुरंत ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है. जबकि महिला का घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Tags:    

Similar News