बिहार का नया CM कौन? नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे, खुद किया ऐलान

Update: 2026-03-05 05:33 GMT

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार होने वाले राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनना चाहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर किया है. नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में अपनी सेवा देने के बाद अब संसदीय जीवन के अपने उस पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं, जिसके तहत वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते थे. उन्होंने साफ किया है कि वे बिहार के विकास के संकल्प पर कायम रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा. नीतीश का यह कदम बिहार की सत्ता संरचना में एक बड़े बदलाव का संकेत है.
नीतीश कुमार का पोस्ट
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

Tags:    

Similar News

null