मुस्कान-साहिल के और कितने Video किसके पास, पुलिस के लिए नई मुसीबत

जांच शुरू

Update: 2025-03-26 06:34 GMT

मेरठ। बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में मुस्कान और साहिल के वीडियो की है. किसी वीडियो में दोनों केक काटते नजर आ रहे हैं, तो किसी में डांस कर रहे हैं. एक वीडियो में मुस्कान और साहिल एक-दूसरे की बाहों में झूमते दिख रहे हैं, तो वहीं एक अन्य वीडियो में मुस्कान उसे केक खिलाने के बाद लिपलॉक करती नजर आ रही है.

इन वीडियो के सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने से पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है. पुलिस ने इन वीडियो के स्रोत की जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार ये कहां से आ रहे हैं और इनको वायरल करने के पीछे कौन है? पुलिस इस बात पर भी गौर कर रही है कि इन वीडियो को सार्वजनिक करने से किसे फायदा हो सकता है.

कुछ दिन पहले एक वीडियो सौरभ का भी वायरल हुआ था, जिसमें वह मोटरसाइकिल पर बैठकर कहीं जा रहा था. बाइक कोई और चला रहा था, जबकि सौरभ पीछे बैठा था. दावा किया गया था कि यह वीडियो सौरभ की हत्या वाले दिन का है. इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सौरभ एक छोटी बच्ची के साथ दुकान पर खरीदारी कर रहा था.

लोगों का कहना था कि वह बच्ची सौरभ की बेटी पीहू थी. हालांकि, अब तक न तो सौरभ के परिवार और न ही पुलिस प्रशासन ने इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि की है. लेकिन इंटरनेट पर लोग इन्हें सौरभ की याद के तौर पर देख रहे हैं और इन पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुस्कान और साहिल के वीडियो आखिरकार लीक कैसे हो रहे हैं? पुलिस को शक है कि कोई करीबी व्यक्ति ही इन वीडियो को वायरल कर रहा है. फिलहाल, पुलिस हर वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि वीडियो के मूल स्रोत तक पहुंचा जा सके.

Tags:    

Similar News