BIG BREAKING: 'जो राम को लाएं हैं...' गाने वाले सिंगर कन्हैया मित्तल ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, भाजपा को तगड़ा झटका

अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आते थे.

Update: 2024-09-08 06:51 GMT
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे। वह पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि भाजपा ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को दोबारा टिकट दिया है।
कन्हैया मित्तल वही गायक हैं, जिन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाना गाया था। यह गाना काफी फेमस हुआ था। मित्तल अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आते थे।
आपको बता दें कि हरियाणा चुनाव से ठीक पहले कन्हैया मित्तल अगर कांग्रेस में शामिल होते हैं तो पार्टी की स्टार प्रचारक की लिस्ट और मजबूत हो जाएगी। आपको बता दें कि अपने मंचों से कई बार कन्हैया मित्तल खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->