जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं! : राहुल गांधी

Update: 2022-01-30 02:34 GMT

दिल्ली। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी. और कहा - एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं!

देश इस साल गांधी जी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा है। गांधी जी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधीजी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं। कोई उन्हें बापू तो कोई राष्ट्रपिता कहता है। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर में जन्मा एक बालक जिसने बचपन में मां के धार्मिक व्यवहार और संस्कारों को ग्रहण किया, वह आगे चलकर देश का राष्ट्रपिता बन गया।

Tags:    

Similar News

-->