जब प्रधानमंत्री मोदी ने माला ली और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पहनाई...VIDEO
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम में प्रचंड जानदेश के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे. लेकिन इसी बीच ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे. हुआ कुछ यूं कि जब मंच पर प्रधानमंत्री पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए बीजेपी नेता माला लेकर आए. लेकिन पीएम मोदी ने अपनी माला खुद पहनने की बजाय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को पहना दी. इतना ही नहीं, उन्होंने नितिन नवीन की पीठ ठोंंठकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी.
जैसे ही यह दृश्य सामने आया, पूरे परिसर में मौजूद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और नारेबाजी शुरू हो गई. कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा. “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा. नेताओं ने इस जीत को संगठन की मेहनत और नेतृत्व की रणनीति का परिणाम बताया. कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की.
पीएम मोदी ने इस मौके पर नितिन नवीन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव था और जिस तरह का समर्थन उन्हें मिला, जिस तरह की मेहनत उन्होंने की, वो अभूतपूर्व है. पीएम मोदी मंच पर उनका हाथ पकड़कर अपने पास खींचते भी नजर आए.
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक राज्य की नहीं, बल्कि देशभर के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है. कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया. कुल मिलाकर, बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल देर तक बना रहा और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था.