चलती पिकअप गाड़ी का निकला पहिया, करीब ढेड़ दर्जन मजदूर हुए घायल

Update: 2023-09-20 10:47 GMT
चलती पिकअप गाड़ी का निकला पहिया, करीब ढेड़ दर्जन मजदूर हुए घायल
  • whatsapp icon
पानीपत। पानीपत जिले के गांव आसन कलां के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क के बीचों बीच चल रही पिकउप गाड़ी का पहिया निकल गया और गाड़ी सड़क के बीचों बीच पलट गई। गाड़ी पलटते ही उसमें सवार करीब 25 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें 18 मजदूर घायल हो गए जिसमें 3 मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव आसन कला के पास स्थित एक फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी कर श्रमिक पानीपत शहर में अपने क्वार्टर की ओर लौट रहे थे।
वे रोजाना की तरह पिकअप में सवार हुए। पिकअप में कुल 25 लोग थे। रास्ते में अचानक गाड़ी का स्टड नट जॉइंट टूट गया। जिससे ड्राइवर ने एकदम ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही पिकअप का टायर उसमें से निकल और गाड़ी से आगे निकल गया। एक पहिया निकलने से गाड़ी भी एक ओर पलट गई। गाड़ी में सवार 25 लोगों में से 18 लोगों को चोटें आई है। जिसमें से 3 की हालत गंभीर है। जबकि इन 3 में से एक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। सभी घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
Tags:    

Similar News