अरे भैया ये क्या है! रावण दहन से पहले रावण का पुतला का सिर टूट गया, देखें नजारा
देखें वीडियो.
पटना: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी हो रही थी. इसी बीच आसमान में काले बादल घिर आए और देखते ही देखते भारी बारिश शुरू हो गई. आतिशबाजी से लैस रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले पूरी तरह से भींग गए. बारिश की वजह से सभी पुतले इस कदर गल गए कि रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया.
बारिश ने रावण दहन देखने पहुंचे लोगों के उत्साह पर भी पानी फेर दिया. बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए. विजया दशमी के मौके पर गांधी मैदान में बड़े स्तर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. ऐसे में बारिश के कारण सबकुछ चौपट हो चुका है.
रावण दहन को लेकर सारी तैयारी पानी-पानी हो चुकी है. बारिश के बावजूद लोग इंतजार में हैं कि वो रावण दहन देखकर ही जाएंगे. बारिश खत्म होने के बाद नए सिरे से रावण को जलाने की तैयारी की जाएगी.
मौसम विभाग ने बिहार सरकार को अलर्ट भेजा है. बिहार में अगले 4 से 5 दिन तक मानसून पूरी तरीके से सक्रिय रहेगा. पूरे प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में मध्यम से लेकर जोरदार बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है.
बिहार के लगभग सभी जिलों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी, दरभंगा समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, वैशाली, मधुबनी, नालंदा, गोपालगंज और पटना में भारी बारिश के वजह से कई इलाकों में जल जमाव की समस्या हुई है.