पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन 24 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा
जोधपुर: वर्ष 1991 से नियमित रूप से आयोजित हो रहे इस उत्सव में इस बार 600 से अधिक स्टॉल्स नियोजित की गयी है और इसकी बुकिंग मंगलवार,2 जनवरी से शुरु हो गई।पहले दिन ही 180 स्टॉल्स की बुकिंग की गई । महाप्रबन्धक एस.एल. पालीवाल ने बताया कि सोमवार सुबह से बुकिंग स्थल जिला उद्योग एवं …
जोधपुर: वर्ष 1991 से नियमित रूप से आयोजित हो रहे इस उत्सव में इस बार 600 से अधिक स्टॉल्स नियोजित की गयी है और इसकी बुकिंग मंगलवार,2 जनवरी से शुरु हो गई।पहले दिन ही 180 स्टॉल्स की बुकिंग की गई । महाप्रबन्धक एस.एल. पालीवाल ने बताया कि सोमवार सुबह से बुकिंग स्थल जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में उद्यमियो एवं हस्तशिल्पियों की भारी भीड जमा रही। हर वर्ष की तरह लॉटरी से प्राथमिकता संख्या आवंटित कर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पारदर्शी तरीके से स्टॉल बुकिंग की गई।