पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने बर्खास्त किया मंत्रिमंडल, इस्तीफा नहीं देने पर अड़ीं ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं

नई सरकार के गठन की कवायद शुरू.

Update: 2026-05-07 13:46 GMT
West Bengal:  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया. विधानसभा का कार्यकाल खत्म होते ही राज्यपाल ने पूरी कैबिनेट को भंग कर दिया और इसके साथ ही ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं. खास बात यह है कि इस्तीफे को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच यह फैसला सीधे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुआ, जिससे बंगाल में 15 साल पुराना सत्ता का अध्याय अचानक खत्म हो गया.
गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के क्लॉज (2) के सब-क्लॉज (b) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल किया है. इस नोटिफिकेशन पर बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला के भी हस्ताक्षर हैं. विधानसभा भंग होने के साथ ही बंगाल में बीते 15 साल से चला आ रहा तृणमूल कांग्रेस का शासन अब खत्म हो गया है.

 

Tags:    

Similar News